हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा तीसा मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी।

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा तीसा मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार लोग चंबा की ओर जा रहे थे। जानकारों के मुताबिक रास्ता खराब होना भी हादसों का कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।





