June 25, 2026 11:04 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए जरूर आजमाएं ये अचूक टोटके, नहीं होगी पैसों की किल्लत

मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न

लक्ष्मी माता को धन की देवी माना जाता है। उन्हें प्रसन्न करने से घर में कभी धन की कमी नहीं रहती। इसके लिए  शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें लाल फूल चढ़ाएं, और दूध से बनी मिठाई को भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धन की समस्या के लिए करें कौन-सा उपाय

अगर आपकी धन संबंधी समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं तो इसके लिए काली मिर्च का ये उपाय जरूर करना चाहिए। 5 काली मिर्च लेकर उसे अपने सिर पर से वारें। इसके बाद काली मिर्च के चार दानों को चार अलग-अलग दिशाओं में फेंक दें। वहीं पांचवें दाने को आकाश की ओर उछाल दें। इससे जल्द ही आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मंगलवार के दिन करें कौन-सा उपाय

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन पीपल के पत्ते पर राम लिखें और उसे किसी भी हनुमान मंदिर में रख आएं। इसके साथ ही हनुमान जी को गुड़, चना या बेसन की मिठाई का भोग लगाए। इससे बजरंगबली आपसे प्रसन्न होंगे और आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।

धन प्राप्ति के लिए करें कौन-सा उपाय

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। जिस कारण आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 1436 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More