May 25, 2026 1:59 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

योग शुरू करने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल, मिलेगा डबल फायदा

क्रांति हैडलाइन : सेहत बनाए रखने के लिए योग से बेहतर शायद कुछ नहीं है। योग की ताकत को देश ही नहीं विदेशों में भी माना जाने लगा है। हेल्थ बनाने के साथ साथ स्ट्रेचिंग और स्टेबिलिटी के लिए भी योगा बेस्ट माना जाता है। दूसरा इसमें कोई ऐसा जोखिम नहीं है। वैसे तो योग करना हर उम्र और वर्ग के लिए अच्छा है फिर भी योग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खासतौर से अगर आप बिगनर हैं तो कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें ताकि आप इस हेल्दी वर्कआउट से ज्यादा से ज्यादा फायदा हासिल कर सकें। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो योग करते समय आपके काम आएंगी।
1. रहें खाली पेट

योग करते समय आपको खाली पेट रहना है। इस बात का खासतौर से ध्यान रखें। अगर सुबह उठते ही कुछ खाने की आदत है तो ध्यान रखें कि खाने के अनुसार योग में अंतर होना चाहिए। अगर आपने हल्का फुल्का नाश्ता या फल खाएं हैं तो आधे घंटे के अंतराल से योग शुरू कर सकते हैं। अगर भरपेट खाना खा चुके हैं तो योग और खाने के बीच दो घंटे का अंतर जरूर रखें। आप सुबह या शाम किसी भी वक्त योग कर सकते हैं।

  1. शोर से दूर, शांति चुने

योगाभ्यास करते हुए ये जरूरी है कि आप किसी शांत वातावरण में रहें। इसलिए लोग अक्सर सुबह जल्दी उठकर पार्क या घर के आंगन, बालकनी में बैठकर योग करना पसंद करते हैं। इस दौरान टीवी भी बंद रखें और मोबाइल को कुछ देर के लिए खुद से दूर कर दें। तभी आप एकाग्रचित होकर योग कर सकेंगे।

  1. सूर्य नमस्कार से करें शुरूआत

योग की शुरूआत सूर्य नमस्कार से करना बेहतर माना जाता है। क्योंकि, ये योग के लिए शरीर का एक किस्म का वॉर्मअप ही है। इससे ब्लड फ्लो भी ठीक होता है. कोई भी योगासन को करने से पहले उसका तरीका खासतौर से सांस लेने छोड़ने का नियम पूरी तरह जान लें। ऐसा न करने पर दूसरी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 372 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More