क्रांति हैडलाइन : आज 02 जुलाई दिन शनिवार है। आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है।आज शनिवार को आपको कर्मफलदाता शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। शनि देव को नीले फूल, सरसों का तेल, काला तिल, काला या नीला वस्त्र आदि अर्पित करके पूजा करनी चाहिए। इन सब चीजों को चढ़ाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है। पूजा के समय शनि स्तोत्र, शनि चालीसा, शनिवार व्रत कथा आदि का पाठ कर सकते हैं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।आज आप किसी शनि मंदिर में जाकर छाया दान कर सकते हैं,ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की पीड़ा से राहत मिलती है। जो लोग शनिवार का व्रत रखते हैं, उनके लिए मन, वचन और कर्म की शुद्धता जरूरी है। व्रत के लिए या पूजा के लिए शुद्ध आचरण होना चाहिए। तभी वह व्रत और पूजा सफल होता है। यदि आप मन में दूसरे के प्रति गलत भावन रखते हैं, तो वह व्रत सफल नहीं होता है। आज आप काला वस्त्र, लोहा, स्टील के बर्तन, काली उड़द, जूता या चप्पल आदि का दान कर सकते हैं। आज बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल।
02 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल तृतीया
आज का करण – गर
आज का नक्षत्र – अश्लेषा
आज का योग – हर्षण
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – शनिवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:57:00 AM
सूर्यास्त – 07:29:00 PM
चन्द्रोदय – 07:58:00
चन्द्रास्त – 21:59:00
चन्द्र राशि– कर्क
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:56:08
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय –11:57:04 से 12:52:49 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:26:52 से 06:22:37 तक, 06:22:37 से 07:18:22 तक
कुलिक– 06:22:37 से 07:18:22 तक
कंटक– 11:57:04 से 12:52:49 तक
राहु काल– 08:55:54 से 10:40:25 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:48:33 से 14:44:18 तक
यमघण्ट– 15:40:02 से 16:35:47 तक
यमगण्ड– 14:09:27 से 15:53:58 तक
गुलिक काल– 05:26:52 से 07:11:23 तक





