क्रांतिहैडलाइन (ब्यूरो):नगर निगम ने वीरवार सुबह में सभी जाेन में अवैध विज्ञापन, बैनर-पाेस्टर हटाने के लिए अभियान शुरू किया। इसमें सरकारी संपत्ति, खंभाें, सेंट्रल वर्ज आदि से विज्ञापन हटाए गए। वहीं अवैध विज्ञापन लगाने पर निगम ने 20 लाेगाें काे नाेटिस जारी किए और शहर की सुंदरता बिगाड़ने पर पांच लाेगाें के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की पुलिस कमिश्नर से सिफारिश की है। बता दें कि नगर निगम ने करीब साढ़े चार वर्ष से विज्ञापन, बैनर-पाेस्टर का टेंंडर नहीं किया है। ऐसे में विज्ञापन एजेंसी बगैर मंजूरी के अवैध विज्ञापन लगा रही है।
निगम हद में सभी सात जाेन में अवैध विज्ञापन, यूनिपाेल, बैनर-पाेस्टर आदि लगे हैं। बुधवार काे निगम ने सभी जाेन में सर्वे कराया और वीरवार की सुबह में निगम की टीम ने सभी जाेन में अवैध विज्ञापन हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसमें लाडाेवाली राेड, गुरुनानकपुरा, कीर्ति नगर, माॅडल टाउन आदि में अवैध विज्ञापन हटाने की कार्रवाई की गई। जिक्रयोग है कि द हेयर पैलेस लग्जरी सैलून, विद्युत खोसला कनाडा-ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा, स्टारगेज एजुकेशन हब आइलेट्स पीटीई, वेस्टर्न ओवरसीज एजुकेशन, एलिफ वर्ल्ड आइलेट्स एंड स्पोकन इंग्लिश के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। उक्त संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई और पर्चे की सिफारिश की पुष्टि तहबाजारी के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने की।





