May 25, 2026 9:59 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

फगवाड़ा:राजन बदमाश और उसके साथियों ने पुलिस वालों पर चलाई गोलियां, फरार होने में कामयाब

क्रांतिहैडलाइन (ब्यूरो):पंजाब के फगवाड़ा शहर में गांव महेड़ू में पुलिस नाके के दौरान देर रात कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस वालों पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश बच निकले। वहीं इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों पर गोलियां दागने वाले बदमाश की पहचान राजन के रूप में हुई है। पचा चला है कि राजन जालंधर में पुलिस का नाका तोड़ कर फगवाड़ा की तरफ भागा था। जालंधर पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना जिला कपूरथला के तहत आती फगवाड़ा पुलिस को दी। फगवाड़ा पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर डाली।

तेज रफ्तार से आ रहे बदमाश राजन ने नाके पर पहुंचते ही पुलिस वालों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। गोलियों से बचने के लिए पुलिस वालों ने नाके पर आड़ ले ली। इसका फायदा उठाकर राजन फगवाड़ा के महेड़ू में भी नाका तोड़ कर फरार हो गया। नाके से निकलते समय पुलिस कर्मचारियों ने भी राजन पर जवाबी फायरिंग की, लेकिन वह बचकर निकल भागा।

कार में बदमाश राजन के साथ उसके साथी भी थे। उन्होंने भी पुलिस वालों पर गोलियां दागीं। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए हैं। बहरहाल पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 233 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More