June 27, 2026 2:16 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

24 जून को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, चमकेगी किस्मत


Numerology Horoscope: 24 जून को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, चमकेगी किस्मत

क्रांतीहैडलाइन:ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।

जानें कैसा रहेगा आपका 24 जून का दिन

मूलांक-1 आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2 आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक-3 आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-4 आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-5  आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। धैर्य के साथ कार्य करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-6 आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। धैर्य बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। तनाव हावी हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मूलांक-7 आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्यों में प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8 आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 653 - Today Page Visits: 2

Leave a Comment

Read More