क्रांति हैडलाइन : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. हिंदू धर्म के अधिकतर लोगों के घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता है. धार्मिक शास्त्रों में भी तुलसी के पौधे को अन्य वनस्पतियों से ज्यादा शुभ और मंगलकारी माना गया है। भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा कहते हैं कि मान्यता के अनुसार यदि आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो रोज सुबह स्नान करके बाद तुलसी में जल अवश्य देना चाहिए.। ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाली परेशानियां और दुर्भाग्य दूर होता है।
कादशी के दिन न दें तुलसी में जल
धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं दिया जाना चाहिए । ऐसा माना जाता है कि एकादशी वाले दिन तुलसी में जल देने से माता लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं । इससे व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं । इसके अलावा यह भी मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए एकादशी के दिन तुलसी में जल देने से बचना चाहिए ।





