May 30, 2026 4:44 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

चार साल के बच्चे को कोबरा ने डंसा, बच्चा जिंदा सांप की मौत, पढ़ें खबर ऐसा कैसे

क्रांति हैडलाइन, ब्यूरो : बिहार के गोपालगंज में ऐसी घटना हुई है कि गांव के लोग भी हैरत में पड़ गए हैं। यहां एक चार साल के बच्चे को बीते बुधवार को कोबरा ने डंस लिया। इसके थोड़े ही देर बाद सांप मर गया लेकिन बच्चे को कुछ नहीं हुआ। यह घटना 30 से 35 सेकेंड के अंदर हुई है. सांप के मरने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही है. पूरा मामला बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का है ।
खेत की तरफ से आया था कोबरा सांप
जानकारी के अनुसार, माधोपुर गांव निवासी रोहित कुमार का चार साल का पुत्र अनुज कुमार अपने मामा के घर कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा खजुरी टोला आया था। बुधवार की शाम दरवाजे के सामने वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलने के दौरान खेत की तरफ से कोबरा (सांप) तेजी से आया और बच्चे के पैर में डंस लिया। सांप के काटने के बाद अन्य बच्चे भाग गए ।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 968 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More