May 25, 2026 1:59 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

ऐसे करें टीनएजर बच्चों से दोस्ती की शुरुआत, गाइड करना होगा आसान

क्रांतिहैडलाइन:टीनएज को उम्र के पड़ाव का सबसे नाजुक हिस्सा माना जाता है. टीनएज किसी भी बच्चे के बिहेवियर और भविष्य का डिसाइडिंग फैक्टर होता है. ऐसे में ज्यादा सख्ती करने से बच्चे अक्सर पेरेंट्स से बातें छुपाना शुरू कर देते हैं. वहीं पेरेंट्स अगर चाहें तो बच्चों के दोस्त बनकर भी उन्हें सही-गलत की सीख दे सकते हैं.

बच्चों की बेहतर पेरेंटिंग के लिए पेरेंट्स को कई मोड़ से गुजरना पड़ता है. कभी बच्चों को प्यार से समझाने की जरूरत पड़ती है, तो कभी उनकी गलती पर फटकार भी लगानी पड़ जाती है. वहीं एक समय के बाद पेरेंट्स बच्चों के दोस्त भी बन जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी टीनएजर बच्चों से दोस्ती (Friendship with teenagers) करने की ख्वाहिश रखते हैं, तो कुछ खास तरीके से दोस्ती की पहल करके आप बच्चों के बेस्ट फ्रेंड बन सकते हैं.

दरअसल टीनएज बच्चों के जीवन के अहम पलों में से एक होती है. इस दौरान पेरेंट्स के द्वारा हद से अधिक सख्ती करने पर बच्चे माता-पिता से काफी कुछ छुपाना शुरू कर देते हैं. वहीं कुछ पेरेंट्स टीनएज में बच्चों से दोस्ती करने पर फोकस करते हैं. ऐसे में ना सिर्फ बच्चे पेरेंट्स से अपने सीक्रेट्स शेयर करने लगते हैं बल्कि पेरेंट्स भी दोस्त बनकर बच्चों को आसानी से गाइड कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं टीएजर बच्चों से दोस्ती की पहल करने के कुछ खास टिप्स.विज्ञापन

बच्चों का दें साथ

टीनएज में अक्सर बच्चों से कुछ आम गलतियां हो जाती हैं. ऐसे में बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें मुश्किल से बाहर निकालने में मदद करें. साथ ही बच्चों को अपनी गलती से सबक लेकर उसे दोबारा ना दोहराने की सीख दें.

बदलाव करें एक्सेप्ट

टीनएज में बच्चों का स्वभाव तेजी से बदलता रहता है. कभी बच्चे अचानक से खुश हो जाते हैं, तो कभी नाराज. ऐसे में उम्र की नजाकत को समझते हुए उनसे बात करें और उनकी परेशानी की वजह जानने की कोशिश करें. इसके अलावा बच्चों की प्रॉब्लम सॉल्व करने में भी उनका पूरा साथ दें.

समय देना ना भूलें

कुछ पेरेंट्स अपनी बिजी लाइफस्टाइल के चलते बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं. जिससे बच्चे काफी अकेला महसूस करने लगते हैं और वो धीरे-धीरे आपसे दूर भी हो जाते हैं. इसलिए अपने काम से समय निकालकर रोज बच्चों से थोड़ी देर बाते करें. साथ ही उनके स्कूल प्रोजेक्ट में भी हेल्प करना ना भूलें

खुद भी शेयर करें परेशानी

बच्चों से दोस्ती करने के लिए सिर्फ उनकी बातें जानना जरूरी नहीं है. बल्कि आप बच्चों से अपनी भी कुछ बातें शेयर कर सकते हैं. बच्चों से अपनी परेशानी साझा करने से उनका आप पर विश्वास बढ़ेगा और बच्चे भी बिना किसी डर के आपसे अपनी बातें शेयर कर सकेंगे.

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 286 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More