
जालंधर। नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की मीटिंग 21 सितंबर सोमवार को दोपहर तीन बजे तय की गई है। वर्चुअल मीटिंग में सबसे प्रमुख काम शहर के 10 इलाकों में नए ट्यूबवेल लगाने का है। इस पर करीब 1.47 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। ट्यूबवेलोंं समेत कुल 2.18 करोड़ के काम पास होंगे। इसके अलावा अशोक विहार में सड़क निर्माण, चंदननगर आरयूबी से लीडर वॉल्व फैक्ट्री तक बरसाती सीवरेज डालने के लिए की गई खोदाई वाली जगह पर सड़क निर्माण 27.88 लाख रुपये, शिव नगर में पार्क का विकास 7.91, शहीद ऊधम सिंह नगर में सिक्का चौक से ईएसआइसी अस्पताल तक ग्रीन बेल्ट का विकास 6.18, दोमोरिया पुल के नीचे वेस्ट मैनेजमेंट के लिए और एमआरएफ सेंटर 23.63 लाख रुपये के टेंडर को मंजूरी दी जानी है। इसके अलावा संत नगर स्थित नगर निगम के एक मकान की मरम्मत पर 2.23 लाख खर्च किए जाने हैं।
इन इलाकों में लगेंगे ट्यूबवेल
वार्ड नंबर 47 में जेपी नगर फ्लैट के पास, वार्ड नंबर 32 में आबादपुरा तेलु मोहल्ला और रामानंद पार्क, वार्ड नंबर 39 में जल्लोवाली आबादी का श्मशानघाट और सिद्धार्थ नगर, वार्ड नंबर 75 में अनूप नगर, वार्ड नंबर 70 में फ्रेंड्स कॉलोनी, वार्ड नंबर 46 में लाहोरियां मोहल्ला, वार्ड नंबर 8 में नंगलशामा और वार्ड नंबर 20 में लाजपत नगर पार्क में सबमर्सिबल पंप।
…………………………………………………………………………………………………………………………….
अगर आपको हमारी खबरें सही लगती हैं तो कृपया इन्हें अपने दोस्तों मित्रों के साथ भी शेयर करें और देश दुनिया की खबरें अपने फोन पर प्राप्त करने के लिए अपना व अपने शहर के नाम के साथ हमारे नंबर 9780 300032, 7986803589, 6239338359 पर send news लिख कर भेजें।
कृपा हमारा नंबर 9780 300032, 7986803589, 6239338359 अपने फोन में सेव करना न भूलें
साथ ही हमारा फेसबुक पेज भी लाईक करें





