July 3, 2026 11:09 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

महानगर में कोरोना के 210 नए मामले, 10 की मौत

जालंधर। कोरोना अब और ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। महानगर में कोरोना के 210 नए मामले सामने आए हैं जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मरीजों का आंकड़ा 10, 331 तक पहुंच गया है। गत मंगलवार को कोरोना से 12 मरीजों को मौत हो गई थी । वहीं, 268 नए लोगों को अपनी चपेट में लिया।
उधर, सेहत विभाग ने कोविड केयर सेंटर से 292 लोगों को होम आइसोलेशन के लिए घर रवाना किया। आज आए संक्रमितों में जालंधर कैंट से छह, अर्बन एस्टेट फेज-एक से पांच, नकोदर से चार, सन्नी इलेवन से तीन, इंडस्ट्री से छह कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, न्यू जवाहर नगर से चार, आदमपुर से तीन, मॉडल टॉउन से तीन, ग्रीन एवेन्यू से तीन व डीडी एन्क्लेव से चार लोगों को कोरोना हुआ।
लोगों से अपील, कोरोना टैस्ट जरूर करवाएं
नोडल अधिकारी डॉ. टीपी सिंह बताते हैं कि तमाम लोग कोरोना के लक्षण होने के बाद भी टेस्ट करवाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के लक्षणों के बारे में मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को काफी जानकारी मिल चुकी है। इसलिए किसी को भी कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह टेस्ट करवाने से घबराएं नहीं, बल्कि समय से टेस्ट करवा लें। इससे उन्हें उपचार में मदद मिलेगी और उनकी वजह से दूसरे लोग संक्रमित होने से बच जाएंगे।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 354 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More