
ग्रेम स्वान ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी पर अगर सवाल खड़े हो रहे हैं तो मैं इससे खुश नहीं हूं। पंजाब टीम ने मुंबई के खिलाफ पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की और इस टीम ने 198 रन का स्कोर खड़ा किया।
जालंधर : क्रांतिहैडलाइन । IPL 2022: आइपीएल 2022 में मुंबई की टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सबसे दिमाग में यही सवाल है कि आखिर किस वजह से रोहित शर्मा जैसे कप्तान के रहते इस टीम को लगातार हार मिल रही है। वैसे इसमें कोई शक नहीं है कि मुंबई की टीम पिछले सीजन जैसी नहीं दिख रही है और टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी स्वीकार किया है कि ये टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। लगातार पांच हार से बेहाल मुंबई टीम की के साथ ऐसा क्यों हो रहा है इसके बारे में ग्रेम स्वान ने बताया।
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए ग्रेम स्वान ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी पर अगर सवाल खड़े हो रहे हैं तो मैं इससे खुश नहीं हूं। पंजाब टीम ने मुंबई के खिलाफ पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की और इस टीम ने 198 रन का स्कोर खड़ा किया। मुझे लगता है कि मुंबई के गेंदबाजों में आत्मविश्वास की भारी कमी है। एक कप्तान गेंदबाजों पर भरोसा करके उन्हें गेंदबाजी सौंपता है जिनका काम होता है रन गति को रोकना साथ ही विकेट निकालना। हालांकि बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अन्य गेंदबाजों ने निराश किया। तो एक सेकेंड के लिए ये मत सोचो कि ये रोहित की गलती है क्योंकि पहले दस ओवर्स में उन्होंने खराब गेंदबाजी की।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 315 - Today Page Visits: 3





