सीएम भगवंत मान ने 16 अप्रैल को पंजाब के लोगों को बड़ी खुशखबरी देने का ऐलान किया है। वह जालंधर में अपने पहले दौरे में बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के मौके पर विभिन्न बस्तियों में आयोजित समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।
जालंधर ;क्रांतिहैडलाइन । महानगर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार के मंत्रियों के लिए फार्च्यूनर या कोई भी लग्जरी गाड़ी नहीं खरीदने जा रहे हैं। सीएम मान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि लग्जरी गाड़ी खरीदने के बजाए जो गाड़ियां दी गई हैं, सरकार उन्हें भी वापस ले रही है। उन्होंने कथित स्कालरशिप घोटाला मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ भी जल्द ही करवाई करने की बात भी कही।
चुनिंदा अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा
मान ने कहा कि उन्हें पार्टी में बिल्कुल भी साइड लाइन नहीं किया जा रहा बल्कि वह सारे फैसले खुद ले रहे हैं। अधिकारियों के दिल्ली जाने और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि चुनिंदा अधिकारियों को दिल्ली ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। वह वहां जाकर देखें कि कैसे काम किया जा सकता है और सीखें मान ने कहा कि आज पंजाब में समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर किसानों की फसल खरीदी जा रही है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 306 - Today Page Visits: 3






