May 26, 2026 3:10 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की मुश्किलें बढ़ीं, अवैध sand mining मामले कसा शिकंजा, ईडी ने भेजा समन

पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी। (फाइल फोटो)

Charanjit Singh Channi पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन पर अवैध रेत खनन के मामले में शिकंजा कस गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चरणजीत चन्‍नी को समन भेजा है।

जालंधर, Charanjit Singh Channi:  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। चन्‍नी पर अवैध रेत खनन और अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग से करोड़ों रुपये की कमाई के मामले में शिकंजा कस गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चन्‍नी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव से पूर्व चन्‍नी के भांजे हनी के ठिकानों से ईडी ने जब्त किए थे 10 करोड़ रुपये

इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) से पूर्व उनके भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी के ठिकानों से ईडी की टीम ने 10 करोड़ रुपये सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया था और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

चन्नी के भांजे हनी ने अदालत में जमानत की याचिका लगाई

इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए हनी ने अदालत में जमानत की याचिका लगा दी है। हनी पर आरोप है कि उसने चन्नी के इशारे पर अवैध रेत खनन करवा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है और बदले में करोड़ों रुपये की कमाई की है। ईडी की टीम ने हनी के लुधियाना सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी कर 10 करोड़ रुपये बरामद किए थे।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 305 - Today Page Visits: 3

Leave a Comment

Read More