May 26, 2026 3:11 am

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

प्राइवेट फाइनेंसर ने गन पॉइंट पर युवक के साथ की मारपीट, अस्पताल में हंगामा

जालंधर।  जालंधर में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सरेआम लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है वही ऐसे मामले भी अब सामने आ रहे है जहां लोगों को गन पॉइंट पर धमकाया जा रहा है। ताजा मामला फिर सामने आया है जहां सरेआम फाइनेंसर की तरफ से अमित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं युवक को पहले उसने गन पॉइंट पर रखकर धमकाया और फिर उसको बुरी तरह से पीटा। ऐसे में पीड़ित ने बताया कि उसके उक्त फिनेंज़र के पैसे वापिस करने थे लेकिन वो कुछ समय से आर्थिक हालत ठीक न होने के चलते दे नहीं पा रहा था। ऐसे में आरोपी की तरफ से उसे जान से मारने की कोशिश की गई। फिलहाल पीड़ित को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया है। परिवार वालों की तरफ से अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेडिकल का नाम सुनते ही आरोपियों की तरफ से भी अपने एक व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ऐसे में मामले के पेचीदा होने के बाद पुलिस की तरफ से भी गहन जांच की जा रही है। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 11054 - Today Page Visits: 3

Leave a Comment

Read More