
जालंधर। ए.सी.पी. बदलने के बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के 7 थानों के प्रभारियों का फेरबदल हुआ है। थाना 1 के प्रभारी राजेश शर्मा को थाना 4 में ट्रांसफर किया गया। उनकी जगह थाना 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को लगाया गया है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह पहले थाना 2 के प्रभारी थे। थाना 2 में अब सेवा सिंह को लगाया गया है। इसी तरह थाना 8 के प्रभारी रविंदर कुमार को थाना नई बारादरी की कमान दोबारा सौंपी गई है। थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह को थाना रामामंडी में भेजा गया है। थाना 8 में इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह थाना सदर में थे। थाना सदर में सुखदेव सिंह आए हैं।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 410 - Today Page Visits: 3





