
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से भी आज दोपहर परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 97.34 फीसदी लड़कियां पास हुई है वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 95.74 रहा है। इन दोनों की कुल पास फीसदी 98.48 फीसदी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही आज सी.बी.एस.ई. की तरफ से भी परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। बीते दिन ही पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम 30 जुलाई को घोषित करने का ऐलान किया गया था।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 440 - Today Page Visits: 3





