हादसा कुन्नौर के संगल घाटी के बटसेरी के गुंसा के पास हुआ है। जिस दौरान पहाड़ से पत्थर टूट कर नीचे गिर रहे थे उसी समय पर्यटकों से भरी गाड़ी वहां से गुजर रही थी और इसी दौरान उनकी गाड़ियों पर भी बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। इसके बाद 9 पर्यटकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) और भूस्खलन (Landslide) का दौर जारी है। वहीं बीच-बीच में बादल भी फटने की घटना सामने आ रही हैं। इस बीच किन्नौर में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। भू-स्खलन से बड़े-बड़े पत्थर टूट कर नीचे गिरे जिससे पुल टूट गया। इस हादसे में दिल्ली-एनसीआर (Delhi Ncr) के नौ पर्यटकों की मौत (Nine Tourists Died) हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां मौजूद लोगों ने इस हादसे का वीडियो (Video Post) बनाया है जो कि सोशल मीडिया (Social Media) पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस प्रशासन (Himachal Police) घटनास्थल पर मौजूद है।





