May 30, 2026 1:37 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

कैप्टन के पिछले 4 सालों का BJP ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, लगाए कई बड़े आरोप

जालंधर: जालंधर में आज एक स्थानीय होटल में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के वरिष्ठ नेता आनंदपुर साहिब से पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल भी शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में मित्तल द्वारा कैप्टन सरकार पर जमकर निशाने साधे गए। उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने और प्रदेश की जनता से किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पंजाब सरकार फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले विशानसभा चुनावों में राज्य की जनता से हजारों वाडे किए थे जो पांच साल बीत जाने के बावजूद पूरे नहीं हुए है। इस दौरान बीजेपी द्वारा एक लिस्ट भी जारी की गई जिसमें पंजाब सरकार के वादें बताए गए। उन्होंने कहा  किसानों के 90,000 करोड़ की कर्जा माफी का कहा गया था परन्तु उल्टा किसानों को कृषि कानूनों के विरुद्ध भड़काया।  घर-घर सरकारी नौकरी, 25,00,000 (25 लाख) नौकरीयां देने का वादा, पर किसी को मिली नहीं। बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए हर महीना वह भी नहीं मिला। पहली कक्षा से लेकर पी.एच.डी. तक लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा, पर किसी को  नहीं मिली। इतना ही नहीं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार खत्म करना आदि सभी अभी भी वादें ही है। इतना ही नहीं कानूनी माईनिंग स्कैम, मानरेगा स्कैम, बीज स्कैम, रेविन्यू डिपार्टमेंट स्कैम, एस.सी. स्कॉलरशिप स्कैम, कोविड अनाज स्कैम सहित कई स्कैम हो चुके हैं और मुख्यमंत्री आरोपियों को बचाने में लगे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक एवं मंत्री, मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक सीपीएस, कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता, महेंद्र भगत, भाजपा जिला सह प्रभारी जवाहर खुराना, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, एवं जिला मीडिया सचिव अमित भाटिया मौजूद थे।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 401 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More