May 30, 2026 2:05 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

फैक्टरियों, सोसायटियों में टीकाकरण के लिए 1 अप्रैल से तैनात की जाएंगीं मोबाइल टीमें: डी.सी.

लुधियाना: कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के महत्वपूर्ण फैसले में डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड वैक्सीनेशन के प्रबंधन के लिए मोबाइल टीमें स्थापित करने के निर्देश दिए। यह टीमें 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति जिनमें फैक्टरियों के मजदूर, गांववासी और रिहायशी सोसायटियों के निवासी शामिल हैं, के दरवाजे पर जाकर टीकाकरण को यकीनी बनाएंगे।जिला टास्क फोर्स की एक वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने विभाग को निर्देश दिए कि वह फैक्टरियों और अन्य औद्योगिक इकाइयों, रिहायशी सोसायटियों और क्लबों में प्रवासी कर्मचारियों तक पंहुच बनाने वाली मोबाइल टीमों की एक समय सूची तैयार करें जो न सिर्फ टीकाकरण की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे, बल्कि जिले की बड़ी आबादी को वायरस से भी बचाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन की सप्लाई के लिए स्टाक काफी मात्रा में उपलब्ध है और अधिकारियों को कहा कि वह मोबाइल टीमों के लिए स्टाफ की नियुक्ति के लिए उचित प्रशिक्षण को यकीनी बनाने। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 6600 व्यक्तियों ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के टीके लगावाए। इससे साबित होता है कि लोग आगे आ रहे हैं और इस रफ्तार को और बढ़ाने की जरूरत है जिससे वायरस की चेन को तोड़ा जा सके।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 394 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More