
लुधियाना : कोरोना के चल रहे प्रकोप के कारण आज 47 वर्षीय महिला टीचर सहित 11 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। उक्त महिला टीचर समराला की रहने वाली थी और दयानंद अस्पताल में भर्ती थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 11 मृतक मरीजों में से 7 मरीज लुधियाना के रहने वाले थे जबकि चार शेष मरीजों में एक 55 वर्षीय पुरुष मुक्तसर का, 60 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय पुरुष जालंधर का तथा 77 वर्षीय पुरुष होशियारपुर का रहने वाला था। आज सामने आए मृतक मरीजों में सबसे कम आयु का 38 वर्षीय पुरुष रायकोट का रहने वाला था, जबकि सर्वाधिक आयु की 85 वर्षीय महिला सेवक नगर की रहने वाली थी। जिले में मृतक मरीजों की संख्या 1098 हो गई है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 460 - Today Page Visits: 1





