May 30, 2026 2:44 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

बड़ी वारदात: दोस्त की लड़ाई में इस शख्स को जाना पड़ा महंगा, फूट-फूट रोई मां

जालंधर: थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते पन्नू विहार में लड़ाई-झगड़े के दौरान व्यक्ति ने 17 साल के युवक के सिर पर रॉड मार दी जिससे उसके सिर से खून बह गया और उसने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मां की हालत देख हर किसी की आंखे नम हो गई। 

ए.सी.पी. पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान धर्मप्रीत अटवाल उर्फ काका के रूप में हुई है, जोकि ड्राइवरी करता था। वह न्यू राजन नगर का रहने वाला था व पन्नू विहार में अपने दोस्त के साथ हुए झगड़े में गया था। जहां झगड़े में बीच-बचाव के दौरान व्यक्ति द्वारा उसके सिर पर रॉड मार दी गई, जोकि उसके सिर के बिल्कुल बीच में लगी। वहीं मौके पर आरोपी रॉड मारने के बाद फरार हो गया, जिसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर पुलिस को जब पता चला तो मौके पर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं ए.सी.पी. पलविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल झगड़े के पीछे रंजिश के कारण तलाशने संबंधी जांच की जा रही है क्योंकि युवक की मौत के चलते परिजनों समेत सभी दोस्त सदमे में हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सुबह परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 424 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More