May 30, 2026 3:23 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

जालंधर में एक बार फिर चली अंधाधुंध गोलियां, बड़ी वजह आई सामने

जालंधर: जालंधर में आए दिन फायरिंग होने की खबरे सामने आती रहती है। इसी क्रम में जालंधर में एक बार फिर से गोलियां चलने की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवकों ने दोआबा चौंक के सोडल रोड पर स्थित सिल्वर प्लाज़ा के बाहर गोलियां चलाई है। पता चला है कि इस दौरान करीब 6 राउंड फायर किए गए। ये भी जानकारी मिली है की दो गुटों में आपसी रंजिश के दौरान ये फायरिंग हुई है। बाबा पीवीसी में काम करने वाली ऋतु ने बताया कि करीब 1:30 बजे जब रोज की तरह दुकान में काम कर रहे थे तो करीब 5 नकाबपोश युवक घुस आए और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। सूत्रों की माने तो इस घटना में जिस युवक को गोली लगी है उसकी मौत के बारे में पुलिस अभी पुष्टि नही कर रही।  फिलहाल मामले की जांच के लिए थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।  सूत्रों की माने तो इस घटना में जिस युवक को गोली लगी है उसकी मौत के बारे में पुलिस अभी पुष्टि नही कर रही।  फिलहाल मामले की जांच के लिए थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।   

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 515 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More