July 3, 2026 11:00 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

जालंधर: इमीग्रेशन कंपनी को लाखों का चूना लगाने वाले Staff Members दिल्ली से गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर की इमीग्रेशन ई.एस.एस. ग्लोबल कंपनी में बड़े फर्जीवाड़े के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार कंपनी के डायरेक्टर रोहित सेठी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी की हरियाणा के करनाल में स्थित ब्रांच में उनके ही स्टाफ द्वारा धोखाधड़ी की गई है।  उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी स्टूडेंट्स को वीजा लगने के बाद ही पूरी फीस वसूलती है। लेकिन करनाल ब्रांच में वीजा कौंसलर के तौर पर काम करने वाली चंडीगढ़ की प्रेरणा अरोड़ा और संत नगर निवासी केशव ने बच्चों से पहले ही पैसे ले लिए। इतना ही नहीं वह बच्चों के डाक्यूमेंट्स दिल्ली की बी.सी.एस. और चंडीगढ़ की प्लेनेट एजुकेशन को देते थे। 
इसके बाद  स्टूडेंट्स ने इनकी जालंधर ब्रांच में आकर पूरा मामला बताया, जिसके बाद जांच की गई तो आरोपियों की तरफ से 54 लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया। जालंधर पुलिस की तरफ से आज सुबह इस मामले के आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 439 - Today Page Visits: 2

Leave a Comment

Read More