May 30, 2026 2:43 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

डांस के सहारे असम में कांग्रेस को मिलेगा चांस? पुश-अप्स से तमिलनाडु में पार्टी को आगे बढ़ा पाएंगे राहुल!

असम: तमिलनाडु समेत पांच प्रदेशों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सभी दलों की ओर से वोटरों को लुभाने की कवायद भी शुरू हो गई है। असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रियंका गांधी ने आज से असम में चुनाव प्रचार की शुरूआत की। प्रियंका दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। वो यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी ने आज सुबह आठ बजे गोवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा की इसके बाद आज शाम को लखीमपुर में उन्होंने एक रैली की। असम के 126 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं पहले चरण का मतदान सात मार्च को, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। दो मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। 

प्रियंका ने किया असम का पारंपरिक नृत्य 

प्रियंका गांधी आज असम के दौरे पर हैं आज वो लखीमपुर में जब प्रचार के लिए पहुंची तो चाय बगान के जन-जातियों के साथ जमकर थिरकीं। प्रियंका गांधी ट्राइबल्स के साथ डांस करती हुईं नजर आईं। प्रियंका असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत असम के कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। फिर लोगों के बीच जाकर वहां की पारंपरिक दुनों पर थिरकती दिखीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के लखीमपुर में स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक झूमर नृत्य में शामिल हुईं। 

तमिलनाडु दौरे पर राहुल का पुशअप्स

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तीन दिन के तमिलनाडु दौरे का आज आखिरी दिन है। राहुल ने आज कन्याकुमारी में रैली की इसके साथ ही कई सारे कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अपने दौरे के आखिरी दिन राहुल ने आज कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित किया। इससे पहले रविवार को राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक ऐसा शत्रु बताया जो अपने विरोधियों को कुचल देता है। तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। तमिलनाडु में छह अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे  वहीं नतीजों का ऐलान दो मई को होगा। तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं और कन्याकुमारी में एक स्कूल के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पुशअफ्स लगाए। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 486 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More