May 30, 2026 1:38 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

CBSE विद्यार्थियों के लिए जरूरी ख़बर, अब इस नए पैटर्न के मुताबिक करनी पड़ेगी Exams की तैयारी

लुधियाना । सैंट्रल बोर्ड ऑफ़ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मई से आयोजित हो रही हैं। पिछले साल कोविड-19 संक्रमण के भय से जहां एक ओर लगभग पूरे सत्र के लिए विद्यालयों को बंद रखना पड़ा, वहीं दूसरी ओर इसने छात्रों के अध्ययन को भी बुरी तरह प्रभावित किया जिसे देखते हुए विद्यार्थियों की तैयारी अच्छी तरह हो, इसीलिए सी.बी.एस.ई. ने 12वीं कक्षा के लिए सैम्पल पेपर्स जारी किए हैं। इसी बीच सी.बी.एस.ई. ने एग्जाम पैटर्न में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। ऐसे में छात्रों के लिए इस वर्ष यह परीक्षा बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

यह हुआ है बदलाव
फिजिक्स – इस सत्र (2020-21) से क्वैश्चन पेपर में एक नया सैक्शन जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत 4 अंकों के केस-स्टडी पर आधारित 2 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सेक्शन-ए यानी वैरी शॉर्ट आंसर क्वैश्चन में असर्शन-रीजन को जोड़ा गया है जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। इस बार कुल प्रश्नों की संख्या 37 से घटाकर 33 कर दी गई है।

मैथेमैटिक्स : पिछले सत्र (2019-20) में मैथेमैटिक्स के क्वैश्चन पेपर को 4 सैक्शन – ए, बी, सी. और डी में बांटा गया था। वहीं इस वर्ष (2020-21) क्वैश्चन पेपर को केवल 2 सेक्शन – ए और बी में विभाजित किया गया है। पहले भाग में 24 अंक के ऑब्जैक्टिव और दूसरे भाग में 56 अंक के डिस्क्रिप्टिव पूछे जाएंगे। साथ ही दो केस-स्टडी बेस्ड प्रश्नों के जुड़ने की वजह से कुल प्रश्नों की संख्या 36 से बढ़कर 38 हो गई है।

कैमिस्ट्री – कैमिस्ट्री के क्वैश्चन पेपर में ऑब्जैक्टिव सवालों की संख्या 20 से घटाकर 16 कर दी गई है। इस तरह कुल सवालों की संख्या घटकर 33 हो जाएगी। इसके अलावा ऑब्जैक्टिव सवालों वाले सैक्शन में इस सत्र (2020-21) में 2 पैसेज पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के 4 उप-भाग होंगे। हर उप-भाग के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 308 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More