
जालंधर : पिछले कई महीने से जारी कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा। बुधवार को जिले में कोरोना से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1 और की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में अर्बन एस्टेट के एक ही परिवार के 3 सदस्य तथा शुगर मिल के कुछ कर्मचारी भी शामिल है। आज आए पॉजिटिव रोगियों के बाद जिले में कुल एक्टिव केस 216 तथा मृतकों का आंकड़ा 677 तक पहुंच गया है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 307 - Today Page Visits: 1





