
जालंधर । उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत ठंड की चपेट में आ गया है। आज हल्की तेज हवाओं से जालंधर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटो में पारा लुढ़कने के आसार हैं। बुधवार का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 18 से 19 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती ठंड का गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा जबकि आलू की फसल का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 303 - Today Page Visits: 1





