May 30, 2026 2:57 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

योगराज सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शिवसेना ने किया बड़ा ऐलान

अमृतसर।  अभिनेता योगराज सिंह की तरफ से बीते दिनों हिंदु भाईचारे की लड़कियों पर एक विवादत बयान दिया गया था, जिस को लेकर हर जगह उनकी आलोचना हो रही है। इस दरमियान योगराज सिंह ने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी परन्तु इस के बावजूद हिंदु भाईचारो में गुस्सा कम नहीं हो रहा है। आज शिवसेना की तरफ से अमृतसर में योगराज सिंह का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। शिव सेना नेता सुधीर सूरी का कहना है कि योगराज सिंह की तरफ से की गई टिप्पणी पर माफ़ी किसी भी कीमत पर कबूल नहीं की जा सकती। शिव सेना ने कहा कि योगराज की तरफ से गई टिप्पणी पर सज़ा मिलनी चाहिए। शिवसेना ने कहा कि जब तक योगराज सिंह को गिरफ़्तार नहीं किया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान शिव सेना की तरफ से पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है और नये साल पर धरने बैठने की चेतावनी दी गई है। यदि फिर भी उनकी सुनवाई न हुई तो वह ख़ुद पर तेल डाल कर आग लगा लेंगे। 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि योगराज सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में वह हिंदुओं के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।  इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादित  बयान दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा योगराज सिंह पर जमकर फूटा। ट्विटर पर भी #ArrestYograjSingh ट्रेंड कर रहा है। 

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 429 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More