
अमृतसर। जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान शराब का धंधा करने के आरोप में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें थाना खिलचियां की पुलिस ने मंगल सिंह से 7500 एम.एल. शराब, थाना मजीठा की पुलिस ने अंग्रेज सिंह से 6750 एम.एल. शराब, थाना अजनाला की पुलिस ने जगबीर सिंह से 7500 एम.एल. शराब, थाना जंडियाला की पुलिस ने लाडी से 80 किलो लाहन, थाना तरसिक्का की पुलिस ने सविंद्र सिंह से 7500 एम.एल. शराब बरामद की। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 298 - Today Page Visits: 1





