May 30, 2026 3:13 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

पीएपी Chowk पर किसानों का धरना शुरू, जालंधर-पानीपत हाईवे पर ट्रैफिक ठप

जालंधर। किसानों 5 नवंबर को प्रस्तावित अपनाधरना प्रदर्शन पीएपी चौक पर शुरू कर दिया है। यह धरना दोपहर 12 बजे शुरू होना था लेकिन किसानों ने उससे पहले ही शुरू कर दिया। यहां बड़ी संख्या में किसान जुटना शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए पीएपी चौक में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान हाईवे पर धरना देने बैठ गए हैं। इस कारण ट्रैफिक को बीएसएफ चौक से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। जालंधर-पानीपत हाईवे पर ट्रैफिक ठप हो गया है। इस कारण जालंधर से अमृतसर और अमृतसर से जालंधर आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है।

वाहन चालक अपना रहे वैकल्पिक मार्ग

दूसरी ओर सड़कों पर ट्रैफिक आम दिनों की तुलना में थोड़ा कम ही नजर आ रहा है। किसानों के धरने की जानकारी पहले से होने के कारण लोगों ने वैकल्पिक मार्गों के जरिये आवागमन शुरू कर दिया है। कुछ लोग लाडोवाली से वाया गुरु नानक पुरा अमृतसर हाईवे तक पहुंच रहे हैं। वहीं, अन्य कैंट क्षेत्र के मध्य में से होकर हाईवे पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कैंट में प्रवेश से पहले सैनिकों की तरफ से गहन चेकिंग की जा रही है।

शहर के भीतर लोग वाया मकसूदां सूरानुस्सी अमृतसर मार्ग पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कई वाहन चालक वाया रेलवे स्टेशन, दोमोरिया पुल, दोआबा चौक होते हुए पठानकोट रोड की तरफ जाने की कोशिश करते देखे गए हैं।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 385 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More