May 30, 2026 3:09 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- बिहार में भी बने लव जिहाद के खिलाफ कानून

बिहार में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि यूपी और हरियाणा की तरह अब बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून को भी लागू करने की वकालत की।गिरिराज ने साफ तौर पर कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो वह लव जिहाद को रोकने वाले कानून बनाने के लिए नीतीश सरकार पर दबाव बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि प्रधानमंत्री के हनुमान बनकर घूम रहे हैं लेकिन तेजस्वी और कांग्रेस के खिलाफ उनके मुंह से कुछ भी नहीं निकलता।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 396 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More