May 30, 2026 3:10 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 83.64 लाख हुए, मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हुई

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83.64 लाख हो गए। वहीं 77,11,809 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड- 19 के 83,64,086 मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 704 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,315 हो गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,27,962 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.31 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार चार नवम्बर तक कुल 11,42,08,384 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,425 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 411 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More