May 30, 2026 1:51 pm

English

हिन्दी

Search
Close this search box.

लुधियाना में बड़ा हादसा : बॉयलर फटने से इमारत गिरी, तीन मजदूरों की मौत

पंजाब के लुधियाना में ताजपुर रोड पर गीता नगर में स्थित एडी डायंग में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक डाइंग फैक्ट्री में बॉयलर फटने से इमारत गिर गई। इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है।

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में ताजपुर रोड पर गीता नगर में स्थित एडी डायंग में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक डाइंग फैक्ट्री में बॉयलर फटने से इमारत गिर गई। इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है। जबकि दस अन्यों के घायल होने की खबर है। इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। यह हादसा इतना भयानक था कि इसकी आवाज से ही लोग डर गए। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले के तफ्तीश में लगी हुई है। बताया जाता है कि रंगाई करने वाले टैंक के परखच्चे उड़ गए और आसपास के फैक्ट्रियों और घरों पर जाकर गिरा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर चुकी है। जानकारी के मुताबकि यह हादसा रविवार सुबह हुआ। यहां ताजपुर रोड पर गीता नगर में स्थित एडी डाइंग में हुआ। एक श्रमिक ने बताया कि त्योहार का सीजन होने के चलते फैक्ट्री में कपड़ा रंगाई का काम रात-दिन चल रहा है। रविवार सुबह करीब पौने 5 बजे रंगाई करने वाले टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस कारण वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, वहीं 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। टैंक में विस्फोट इतना भयानक था कि टैंक टुकड़े-टुकड़े होकर आसपास के फैक्ट्रियों और घरों पर जाकर गिरा। सूत्रों के मुताबिक रात के वक्त डाइंग मालिक और मैनेजर नहीं था। सुपरवाइजर के सहारे काम चलाया जा रहा था। सुपरवाइजर बाहर सोया हुआ था और कुछ लेबर मशीन चला कर ड्राइंग के छत पर जाकर आराम कर रहा था। मशीन सूनी पड़ी हुई थी और टैंक में अधिक प्रेशर होने के कारण चोर का ब्लास्ट हो गया।

Kranti Headline
Author: Kranti Headline

Total Page Visits: 446 - Today Page Visits: 1

Leave a Comment

Read More