
जालंधर। यूथ कांग्रेस ने कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में सभी विधानसभा हलकों में दशहरे के त्याेहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पुतले फूंक कर रोष जताया। केंद्रीय विधान सभा हलका के युवा कांग्रेस प्रधान प्रवीण पहलवान के नेतृत्व में चाैगिट्ठी फ्लाईओवर के पास प्रदर्शन किया गया। विधायक राजेंद्र बेरी भी इस मौके पर मौजूद रहे। युवा कांग्रेस ने पुतले पर प्रधानमंत्री माेदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उद्याेगपति मुकेश अंबानी की फोटो लगा रखी थी। राजेंद्र बेरी ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के हित अमीर कारोबारियों को बेच दिया हैं। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक रूप से हालात बिगड़ रहे हैं। लोगों में नफरत कर रही है और भाजपा लोगों को बांट कर अपने हित साध रही है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 309 - Today Page Visits: 2





