
अमृतसर में नए पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मैं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से हाथ जोड़कर निवेदन करूंगा कि कांग्रेस को कमजोर न किया जाए। जो इस पार्टी को तोड़ने की बात करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जालंधर , क्रांतिहैडलाइन ;पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शुक्रवार को कहा कि मैं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से हाथ जोड़कर निवेदन करूंगा कि कांग्रेस को कमजोर न किया जाए। इस पार्टी के पीछे हजारों लोगों का दिल धड़कता है। युवा इस पार्टी को अपना भविष्य समझते हैं। जो इस पार्टी को तोड़ने की बात करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सबसे पहले मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लूंगा और उनके तजुर्बे से सीख लूंगा। उन्होंने किस तरह से विकट परिस्थितियों में कांग्रेस को खड़ा किया, उस पर अमल किया जाएगा।
सिद्धू साहब व्यस्त हैं
इन्हीं लोगों ने अपनी जान लगाकर पार्टी को खड़ा किया था। आज पार्टी इस मुकाम पर है। पार्टी में अनुशासन बहुत जरूरी है। क्या वह मिलने नवजोत सिंह सिद्धू से भी जाएंगे, इस पर उन्होंने कहा कि सिद्धू साहब समराला में हैं और व्यस्त हैं।
पंजाब के लोगों को दी गारंटियां लागू करें सीएम मान
आम आदमी पार्टी की सरकार को एक महीना हो गया है इसे आप किस तरह से देखते हैं। इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अभी मैं सरकार पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहता। भगवंत मान को मैं कहना चाहता हूं कि वह पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें। पंजाब के लोगों को जो गारंटियां दी गई हैं, उन्हें लागू किया जाए। मान कृपया करके जनादेश को समझें। पंजाब के लोगों ने भगवंत मान को सीएम बनाया है न कि अरविंद केजरीवाल को। पंजाबी ठगा हुआ महसूस कर रहा है जब पंजाब के लोगों को कोई और निर्देश दे रहा है।
Author: Kranti Headline
Total Page Visits: 2753 - Today Page Visits: 1





